भारत की बहुसंख्यक आबादी और अमरीका में सबसे अमीर भारतीय समुदाय का समर्थन और धन हासिल करने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति इस तरह के हथकंडो इस्तेमाल करते रहे हैं।
24 फ़रवरी को ट्रम्प अपनी पहली यात्रा पर भारत जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि भारत के दक्षिणपंथी हिंदू प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे उनके स्वागत के लिए एक करोड़ लोगों की भीड़ जमा करने का वादा किया है।
पिछले साल सितम्बर में भारत में आम चुनाव से पहले ह्यूस्टन के फ़ुटबाल स्टेडियम में ट्रम्प ने किसी रॉक स्टार की तरह मोदी का स्वागत किया था।
इस साल के आख़िर में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले देश के मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भारत की अपनी यात्रा के दौरान ट्रम्प यह संदेश दे सकते हैं कि भारतीय जनता और मोदी सरकार पूरी तरह उनसे प्रभावित है।
ट्रम्प ने विवादास्पद रूप से माइकल मिल्केन समेत कुछ सफ़ेदपोश अपराधियों को क्षमा कर दिया और रोजर स्टोन को वह क्षमा देने की तैयारी कर रहे हैं। उनके इस स्टाइल की तुलना केवल भारत में मोदी सरकार से की जा सकती है। हत्या और अपहरण के आरोपों का सामना करने वाले मोदी के क़रीबी विश्वासपात्र और भारत के गृह मंत्री को भी 2014 में मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद उनके मुक़दमे की सुनवाई करने वाले जज की रहस्यमय तरीक़े से मौत हो गई और अगले न्यायाधीश ने तेज़ी से शाह को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
ट्रम्प ने कांग्रेस को बाइपास करते हुए अप्रवासी मुसलमानों के ख़िलाफ़ कई कड़े और अमानवीय फ़ैसले लिए हैं। अमित शाह ने भी मुसलमान अप्रवासियों को देश के लिए दीमक बताते हुए भारतीय संसद के माध्यम से धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाला मुस्लिम और संविधान विरोधी नागरिकता का क़ानून बनाया और इसी तरह संवैधानिक रूप से मुस्लिम बहुल कश्मीर को भारत से जोड़ने वाली धारा 370 को ख़त्म कर दिया।
अमरीका में ट्रम्प प्रशासन ने डिटेंशन कैम्पों में बंद किए गए अप्रवासियों के बच्चों को बहुत ही क्रूरता के साथ अलग कर दिया, जिससे अमरीका में रोष व्याप्त था। भारत के असम राज्य में अपनी नागरिकता साबित करने में नाकाम रहने वाले हज़ारों लोगों को भी कुछ इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के बाद मोदी सरकार ने कश्मीर घाटी में बड़ी संख्या में बच्चों को अवैध रूप से हिरासत में रखा है।
आने वाले कुछ दिनों में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के "साझा मूल्यों" के बारे में बहुत कुछ छापा जाएगा। लेकिन भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका आज जो सबसे महत्वपूर्ण मूल्य साझा करते हैं, वे हैं ट्रम्प और मोदी।
न्यू इंडिया, अमरीका की तुलना में कहीं अधिक ट्रम्प का आध्यात्मिक घर है, और वे एक बार फिर ख़ुद को भावनात्मक रूस से हिंदुत्ववादियों से जोड़ने का प्रयास करेंगे, जब एक करोड़ हिंदुओं की भीड़ द्वार ट्रम्प ट्रम्प का नारा सुनेंगे और एक बार फिर वह I love India के स्थान पर चिल्लाकर कहेंगेः “I love Hindu”।